Rashtriya Swayamsevak Sangh- विश्व का अद्वितीय संगठन पुस्तक का प्रकाशन

Rashtriya Swayamsevak Sangh- विश्व का अद्वितीय संगठन पुस्तक का प्रकाशन

'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - विश्व का अद्वितीय संगठन' इस रमेशभाई मेहता द्वारा लिखित एवं लोटस पब्लिकेशन्स प्रा. लि. द्वारा प्रकाशित पुस्तक का प्रकाशन समारोह कल दि. २९ अप्रैल २०१७ को दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में संपन्न हुआ। यह पुस्तक एक ही समय मराठी, हिंदी, गुजराती तथा अँग्रेज़ी इन ४ भाषाओं में प्रकाशित की गयी।
इस पुस्तक का प्रकाशन मा. राज्यपाल (उत्तरप्रदेश) राम नाईकजी, ज्येष्ठ संसद सदस्य तथा एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाषचंद्रजी एवं प्रांतप्रचारक (कोकण प्रांत) डॉ. सतीश मोढ के हाथों संपन्न हुआ। मा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरीजी ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर, आज के दौर में संघ की विचारधारा देश के लिए कितनी महत्त्वपूर्ण है, इस संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये।

श्री राम नाईकजी

 

श्री सुभाष चंद्रजी

 

श्री नितिन गडकरीजी

 

डॉ. सतीश मोढजी

 

यह पुस्तक प्रकाशन समारोह डॉ. अनिरुद्ध धैर्यधर जोशी (एम.डी. मेडिसीन - नायर, मुंबई) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह पुस्तक यानी ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ के कार्यकारी संपादक डॉ. अनिरुद्ध जोशी की कार्यपद्धति तथा आदर्शप्रणालियों का पालन करते हुए मार्गक्रमणा कर रहे ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ इस अ-राजकीय दैनिक में प्रकाशित हुए, रमेशभाई मेहता द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ पर लिखे गये लेखों का संकलन है।

डॉ.अनिरुद्ध धैर्यधर जोशी

 

 

मराठी     

 

 

My Twitter Handle