कोल्हापुर मेडिकल अँड रिहॅबिलिटेशन कँप २०१७ की तैयारी

गत १३ साल से लगातार आयोजित किये जा रहे कोल्हापूर मेडिकल अँड रिहॅबिलिटेशन कँप के सन २०१७ के सत्र की शुरुआत होने जा रही है। पूरे १० एकर की व्याप्ति रहनेवाले इस कँप के लिए मनुष्य़बल भी उतने ही प्रमाण में लगता है। इस भक्तिमय निष्काम सेवा के लिए जगहों जगहों से, इस साल सेवा करने का अवसर प्राप्त हुए कार्यकर्ता शिविर के लिए निकले हैं। मुंबई से २२ बसेस में ७४८ कार्यकर्ता, पुणे से ३ बसेस में ११३ कार्यकर्ता तथा रायगड से १ बस में २५ कार्यकर्ता शिविर के लिए रवाना हुए हैं।

इस कोल्हापुर मेडिकल अँड रिहॅबिलिटेशन कँप की एक लक्षणीय विशेषता यानी नंदाई एवं सुचितदादा की उपस्थिति। कँप के सुचारु नियोजन का मानो आधारस्तंभ ही रहनेवाले ये दोनों यानी कार्यकर्ताओं के उत्साह का उद्गमस्थान। यहाँ पर भी कँप के लिए आनेवाले सभी कार्यकर्ताओं से पहले  पहुँचकर, कँप से संबंधित विभिन्न समितिओं के साथ नंदाई एवं सुचितदादा मीटिंग्स करते हुए हालातों का जायज़ा ले रहे हैं।

संस्था के सभी सेवाकार्यों की नींव ‘भक्ति’ रहने के कारण हर सेवाकार्य की शुरुआत प्रार्थना से होती है। हे भगवन्, इस सेवाकार्य में सेवा करने का अवसर हमें प्रदान करके आपने हमें उपकृत किया है, यही भाव सभी कार्यकर्ताओं का, यह प्रार्थना करते समय रहता है। उसी तरह संस्था के सभी उपक्रमों में लक्षणीय होता है, अनुशासन। इसीके तहत कार्यकर्ताओं को बॅजेस् दिये जाते हैं, ताकि कहीं पर कोई गड़बड़ी ना हो।

इस कोल्हापुर मेडिकल अँड रिहॅबिलिटेशन कँप के लिए सेवा करनेवाले कार्यकर्ताओं का, उनके खानेपीने का ठीक से खयाल रखा जाता है। यहाँ पर भी कँप क्स एक दिन पहले पधारे कार्यकर्ता, उनके लिए आयोजित किये भोजन के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

॥ हरि ॐ॥ श्रीराम॥ अंबज्ञ॥